
घर में चोरी-छिपे सिगरेट पी रहा था 9वीं का छात्र, घरवालों की पड़ी नजर तो कर लिया सुसाइड
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 9वीं के एक छात्र ने घरवालों के डर से खौफनाक कदम उठा लिया। छात्र ने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, पुलिस हत्या के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
सिगरेट पीता पकड़ा गया था छात्र
मामला मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के पाटी गांव की है। जानकारी के मुताबिक, 9वीं में पढ़ने वाला छात्र घर में ही चोरी—छिपे सिगरेट पी रहा था। उसे ऐसे करते हुए उसके घरवालों ने देख लिया था। वह बुरी तरह घबरा गया था।
डर की वजह से कर ली आत्महत्या
घरवालों के खेत में जाते ही वह घर में अकेला हो गया और मौका मिलते ही उसने फंदा लगाकर खुद को मौत के गले लगा लिया। शाम को जब खेतों में काम करके उसकी मां वापस लौटी तो बेटे को को फांसी के फंदे से लटका देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
पुलिस कर रही जांच
घरवालों ने तुरंत उसे फंदे से उतारा और अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद छात्र के शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि अभी मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Published on:
15 Nov 2018 11:59 am
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
