16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेग्नेंट लड़की ने अपने निजी अंग पर गोदवाया था टैटू, झटके में बर्बाद हो गई जिंदगी… रोंगटे खड़े कर देगा ये मामला

आज जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं उसे पढ़ने के बाद शायद आप अपने मन से बाॅडी पर टैटू बनवाने का ख्याल निकाल दें।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Oct 03, 2018

omg

प्रेग्नेंट लड़की ने अपने निजी अंग पर गोदवाया था टैटू, झटके में बर्बाद हो गई जिंदगी... रोंगटे खड़े कर देगा ये मामला

नई दिल्ली: क्या आप भी अपने शरीर पर टैटू बनवाने के बारे में सोच रहे हैं? अगर इसका जवाब हां है तो जरा संभल जाइए। क्योंकि आज जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं उसे पढ़ने के बाद शायद आप अपने मन से बाॅडी पर टैटू बनवाने का ख्याल निकाल दें। हम एेसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि इसी टैटू की वजह से कोलंबिया की रहने वाली एक लड़की की जिंदगी बर्बाद हो गई। अपना दर्द बयां करते हुए लड़की ने लोगों को अलर्ट किया है।

टैटू की वजह से हुआ लड़की को हुआ ब्रेस्ट इंफेक्शन

दरअसल, सेंट्रल कोलंबिया की रहने वाली 16 साल की लूसिया फर्नेंडा ने अपने ब्रेस्ट पर एक टैटू गोदवाया था। शुरू में उन्हें इसमें कोई दिक्कत महसूस नहीं हुई, लेकिन धीरे—धीरे टैटू ने अपना असर दिखाना शुरू किया। कुछ समय पर लूसिया बीमार पड़ीं। उन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया। जांच में पता चला कि उन्हें ब्रेस्ट में इंफेक्शन हुआ है और इसकी वजह थी ब्रेस्ट पर टैटू बनवाना। इस दौरान लूसिया प्रेग्नेंट थीं इसलिए खतरा ज्यादा हो गया।

दवाआें के इस्तेमाल से हुआ मिसकैरिज

डॉक्टरों ने इंफेक्शन को जड़ से हटाने के लिए लूसिया की सर्जरी की, लेकिन तकलीफ कम होने के बजाए और बढ़ गई। लूसिया को अपेंडिक्स हो गया। लूसिया अपनी इन बीमारियों के बारे में सोचकर डिप्रेशन में चली गई। इंफेक्शन, अपेंडिक्स और डिप्रेशन के इलाज के लिए लूसिया का इलाज शुरू हुआ। इस दौरान उन्हें इतनी अधिक मात्रा में दवाओं का सेवन करना पड़ा कि उनका मिसकैरिज हो गया।

कभी अपने पैरों पर नहीं चल पाएंगी लूसिया

लूसिया ने सोशल मीडिया पर आपबीती शेयर करते हुए बताया कि टैटू में इंफेक्शन की वजह से पैदा हुए बैक्टीरिया की वजह से उनकी स्पाइनल कॉर्ड को नुकसान पहुंचा। डॉक्टर्स ने बताया कि वह अब कभी अपने पैरों पर नहीं चल पाएंगी। लूसिया अब पूरी तरह से व्हीलचेयर पर निर्भर हैं।