नई दिल्ली। माइकल दि नास्त्रेदमस(Nostradamus) ये एक ऐसा नाम है जिसे दुनिया का बच्चा-बच्चा जानता है। 14 दिसंबर सन 1503 में फ्रांस में एक बच्चे ने जन्म लिया, लेकिन वह बच्चा आगे चल कर दुनिया में इतना नाम कमाएगा कि 475 साल बाद भी दुनिया का हर व्यक्ति उसे नाम से जानेगा यह किसी ने नहीं सोचा था। वही बच्चा आगे चल कर दुनिया का सबसे बड़ा भविष्यवक्ता बना, जिसे दुनिया नास्त्रेदमस के नाम से जानती है। नास्त्रेदमस ने कई सौ साल पहले एक किताब लिखी जिसका नाम है 'लेस प्रोफेटीस' इस किताब में नास्त्रेदमस ने दुनिया की कई भविष्यवाणियां कीं, जो 465 साल बाद आज भी लोगों को हैरान कर रही हैं। आपको बतादें इस अद्भुत किताब का पहला प्रकाशन सन 1555 में हुया था। 'लेस प्रोफेटीस' नाम की इस किताब में नास्त्रेदमस में कुल 6338 भविष्यवाणियां की हैं, उनमें से लगभग 70 फीसदी भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। किताब की सभी भविष्यवाणियां छंदों में हैं, जिसे 'क्वाट्रेन' बोला जाता है।