
रिमांड होम में 3 किशोरों की जमकर पिटाई के बाद पार की हैवानियत की हदें, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे होश
नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में 34 लड़कियों के साथ रेप का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि ऐसी ही एक और विभत्स मामले की खबर आ रही है। यौन शोषण का ये नया मामला भी बिहार से ही आया है। बिहार के भोजपुर ज़िले के आरा से लड़कों के साथ यौन शोषण का ताज़ा मामला सामने आया है। यहां के रिमांड होम में रहने वाले तीन लड़कों ने आरोप लगाया है कि उनके साथ रहने वाले सात अन्य लड़कों ने जमकर मारपीट की, इतना ही नहीं आरोपी लड़कों ने तीन लड़कों के साथ अप्राकृतिक दुराचार को भी अंजाम दिया है।
इस पूरे मामले में पीड़ित किशोरों ने बुधवार 1 अगस्त को पुलिस में सभी सात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। जिस रिमांड रूम में इस कथित दुराचार को अंजाम दिया गया, वह आरा नगर थाना के धरहरा इलाके में है। किशोरों द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर की जानकारी पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने दी। अवकाश ने बताया कि आरोपी लड़कों की दरिंदगी का पता मंगलवार को चल गया था। जब दो पीड़ित किशोरों ने कोर्ट में पेशी के दौरान अपने घर वालों से मुलाकात की थी। पुलिस अधीक्षक अवकाश ने बताया कि पीड़ित लड़कों के शरीर पर काफी निशान थे, जिनसे उनके साथ हुई मारपीट की पुष्टि की जा सकती है।
तीन में से दो पीड़ित लड़के बिहार के कैमूर ज़िले के रहने वाले हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तीन लड़कों के साथ हुए शारीरिक दुराचार की पुष्टि नहीं की है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि तीनों पीड़ित किशोरों की मेडिकल जांच कराई जाएगी। जिसके बाद ही उनके साथ हुए कथित शारीरिक दुराचार की पुष्टि हो पाएगी। गौरतलब है कि हाल ही में बिहार में मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में 34 लड़कियों के साथ रेप का मामले ने पूरे देश में हड़कंप मचा रखा है। लड़कियों के साथ रेप के मामले में बालिका गृह का संचालक ही मुख्य आरोपी बताया गया है।
Published on:
2 Aug 2018, 2:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.