27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस में तड़प-तड़प कर मर गया 3 साल का बच्चा, चार घंटे बाद पिता को इस हाल में मिली बेटे की लाश

गुरुवार को "Discovering Me Academy" स्कूल ने बच्चों को नज़दीकी डॉस पार्क में घुमाने के लिए एक छोटे ट्रिप का आयोजन किया था।
2 min read
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Jul 21, 2018

died

बस में तड़प-तड़प कर मर गया 3 साल का बच्चा, चार घंटे बाद पिता को इस हाल में मिली बेटे की लाश

नई दिल्ली। संयुक्त राज्य अमेरिका में टेक्सस के हॉस्टन में गरमी की वजह से एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की लाश डे-केयर बस में मिली, जो एक फील्ड ट्रिप से लौटते वक्त बस में ही छूट गया था। खबरों के मुताबिक बच्चा धूप में तप रही बस में करीब चार घंटे तक फंसा रहा, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। बच्चे का नाम रेमंड प्रायर है, जो बस के अंदर के करीब 45 डिग्री सेल्सियस वाले भीषण तापमान से नहीं लड़ पाया। बीते गुरुवार को "Discovering Me Academy" स्कूल ने बच्चों को नज़दीकी डॉस पार्क में घुमाने के लिए एक छोटे ट्रिप का आयोजन किया था। ट्रिप पर कुल 28 बच्चे गए थे, जिनमें रेमंड भी शामिल था।

स्कूल की ओर से ट्रिप पर गए बच्चों की लिस्ट में रेमंड का नाम भी शामिल था, जिन्हें सुबह के 10 बजे ले जाया गया था और दोपहर के करीब 3 बजे वापस लाया गया था। सभी बच्चे बस से उतर गए थे, लेकिन रेमंड बस में ही रह गया था। शाम साढ़े छह बजे जब रेमंड के पिता उसे ले जाने के लिए वापस आए तो वह बस में ही था। रेमंड के शरीर में किसी भी प्रकार की कोई हलचल नहीं हो रही थी। जिसके बाद बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे शाम के करीब पौने आठ बजे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस डे-केयर के दो कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के लिए खाका तैयार कर रही है। फिलहाल पुलिस बस के ड्राइवर और संरक्षक से पूछताछ कर रही है। पूरे मामले को देखते हुए इतना तो तय है कि जांच के बाद दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है। गौरतलब है कि गरमी के मौसम के दौैरान अमेरिका में वाहन में बंद रहने की वजह से कई मौतें हो चुकी हैं। एक अमेरिकी वेबसाइट के आंकड़े के मुताबिक हर साल औसतन 37 बच्चे किसी वाहन में बंद रह जाने की वजह से मारे जाते हैं।