नई दिल्ली: एक कहावत है 'जहां चाह है वहां राह है'। इस कहावत को अमेरिका की एक लड़की ने सच कर दिखाया। दरअसल, अमेरिका की रहने वाली एम्बर राच्डी का 24 साल की उम्र में ही 300 किलो तक वजन हो गया था। एम्बर का एक ब्वॉयफ्रेंड भी था, जो उनके बढ़ते वजन की वजह से उन्हें छोड़कर भाग गया था। अब एम्बर ने खुद को ऐसा बदला कि दुनिया उनकी दीवानी हो गई है।