4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

36 इंच का दूल्हा, 34 इंच की दुल्हन ने लिए सात फेरे, बिन बुलाए मेहमान लेने लगे सेल्फी

भागलपुर जिले में 36 इंच के दूल्हे ने 34 इंच की दुल्हन के साथ विवाह मंडप में सात फेरे लेकर जन्म जन्मांतर के लिए एक दूजे के हो गए। तो वहीं इस वैवाहिक कार्यक्रम में बिना निमंत्रण के हजारों लोग शामिल हुए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 5 May 2022, 1:50 PM IST

36 इंच का दूल्हा, 34 इंच की दुल्हन ने लिए सात फेरे, बिन बुलाए मेहमान लेने लगे सेल्फी

36 इंच का दूल्हा, 34 इंच की दुल्हन ने लिए सात फेरे, बिन बुलाए मेहमान लेने लगे सेल्फी

इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है, बड़ी संख्या में शादियां हो रही हैं। हर तरफ शहनाई और गाजेबाजे की आवाज सुनाई दे रही है। इसी बीच भागलपुर जिला के नवगछियां में हुई एक शादी चर्चा का विषय बना हुआ है। अन्य शादियों की तरह ही भागलपुर में हुई इस शादी में भी बैंड बाजा और बारात सब कुछ था, लेकिन यह शादी आम शादियों से कुछ अलग रही। शादी में बिन बुलाए सेल्फी लेने वाले लोग खूब नजर आए।

कहते हैं कि ऊपरवाला ही जोड़ी बनाकर भेजता है, यह बात शत प्रतिशत बिहार की इस शादी ने साबित किया। भागलपूर जिले के रहने वाले 36 इंच के दूल्हे ने 34 इंच की दुल्हन के साथ विवाह मंडप में सात फेरे लिए। इस वैवाहिक कार्यक्रम में बिना निमंत्रण के हजारों लोग शामिल हुए। इस शादी में जो भी लोग शामिल हुए सबने यही कहा- भगवान ऊपर से हर किसी की जोड़ी बनाकर भेजता है यह कहावत चरितार्थ भी हो गई।

दोनों ने खुशी-खुशी शादी के फेरे लेकर हर किसी की तरह भविष्य की सपने संजोए जन्म जन्मांतर के लिए एक दूजे के हो गए। दुल्हन नवगछिया के अभिया बाजार के किशोरी मंडल उर्फ गुजो मंडल की पुत्री ममता कुमारी 24 वर्ष की है और मसाढ़ निवासी बिंदेश्वरी मंडल का पुत्र मुन्ना भारती 26 वर्ष का है। शादी के बाद नव दंपत्ति को शुभकामना देने वालों का तांता लग गया।

यह भी पढ़ें: महिलाओं के बाद अब दिल्ली सरकार ने किया कंस्ट्रक्शन मजदूरों को फ्री बस पास देने का ऐलान

बता दें, मुन्ना एक नृत्य कंपनी में कलाकार का काम करता है जबकि ममता का भाई छोटू भी नाटे कद का है, और वह भी एक सर्कस कंपनी में कलाकार है। छोटू ने ही अपनी बहन के लिए दूल्हा खोजा और फिर शादी हुई। दुल्हन के पिता की मौत के बाद भाई छोटू ने ही छोटी बहन की परवरिश की और बहन के मुताबिक दूल्हा देखर उसकी शादी कर दी।

इस शादी की खास बात यह भी थी की यहां बिन निमंत्रण के ही हजारों लोग शामिल हो गए और दूल्हा-दुल्हन के साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई। सभी इस नजारे को अपने कैमरे में कैद करना चाहते थे। शादी के दौरान डीजे पर 'रब ने बना दी जोड़ी' गाना बज रहा था और लोग इस पर जमकर डांस करते भी नजर आए। जयमाला के समय लोगों का स्टेज पर पहुंचने का सिलसिला ऐसे शुरू हुआ कि रुकने का नाम नहीं ले रहा था।

यह भी पढ़ें: 73 सालों से भारत की इस ट्रेन में लोग फ्री में कर रहे है सफर, नहीं लगता रेल टिकट

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़