उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में निर्माण क्षेत्र के मजदूरों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें बस के पास निशुल्क देने का निर्णय किया है। सिसोदिया ने दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कुछ मजदूरों को बस पास भी दिए। उन्होंने कहा कि पहले सभी निर्माण मजदूरों को रोजाना के सफर पर कहीं न कहीं 1000 से 3000 रुपए प्रति माह के बीच खर्च करना पड़ता था। अब बस पास मिलने से उनका आने जाने का खर्च बच जाएगा और उस धन को वे अपने परिवार पर खर्च करें, कहीं और बर्बाद न करें।