10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

5 साल की उम्र में जल का गया था शरीर का निचला हिस्सा, अब 32 साल बाद हुआ ये करिश्मा..पूरा मामला जान कांप जाएगी रूह

महज़ पांच साल की उम्र में ही महिला के साथ एक दर्दनाक हादसा हुआ था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 6 Jul 2018, 4:59 PM IST

apollo

5 साल की उम्र में जल का गया था शरीर का निचला हिस्सा, अब 32 साल बाद हुआ ये करिश्मा..पूरा मामला जान कांप जाएगी रूह

नई दिल्ली। भारत में मेडिकल किस स्तर पर पहुंच चुका है, इस बात का अंदाज़ा ये खबर पढ़ने के बाद पता चल जाएगा। जहां एक ओर हमारे देश में स्वास्थ्य सुविधाओं के हालात काफी खराब हैं तो वहीं दूसरी ओर इस बात को भी नज़रअंदाज़ नहीं जा सकता कि हमारी स्वास्थ्य सुविधाओं में अभी काफी दम बचा हुआ है।


दरअसल, उजबेकिस्तान की राजधानी ताशकंद की रहने वाली 37 वर्षीय महिला का निचला हिस्सा बुरी तरह से जल गया था, जिसकी वजह से वह बैठ पाने में असमर्थ थी। महज़ पांच साल की उम्र में ही महिला के साथ एक दर्दनाक हादसा हुआ था, जिसके बाद उनके जीवन में ये समस्या आ खड़ी हुई थी। महिला का नाम गुलनोरा रपिखोवा है, पांच साल की उम्र में घर में स्टोव जलाते वक्त उनके कपड़े में आग लग गई थी। उस दर्दनाक हादसे में गुलनोरा की जांघें और अन्य अंगों को काफी नुकसान पहुंचा था।


उजबेकिस्तान में तमाम कोशिशों के बाद भी गुलनोरा ने अपने इलाज के लिए अनगिनत चक्कर काटे। लेकिन कहीं भी उनका सफल इलाज नहीं हो पा रहा था, जिसके बाद वे भारत आई थीं। गुलनोरा का इलाज राजधानी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में किया गया। अपोलो में गुलनोरा की सफल सर्जरी की गई। जिसके बाद अब वे साधारण तरीके से बैठ पाने में सक्षम हैं।


गुलनोरा का घर ताशकंद के सिरदरिया में है, जहां उनके साथ ये पूरा हादसा हुआ था। गुलनोरा ने बताया कि हादसे के बाद उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां उन्होंने बेड पर लेेटे-लेटे छह महीने काट दिए थे। कोई खास लाभ नहीं होने के बाद उन्हें राजधानी ताशकंद के एक अस्पताल का रूख करना पड़ा जहां वे एक साल तक भर्ती रहीं। लेकिन फिर भी उनके घाव नहीं भर पाए। इतने समय में गुलनोरा की पांच बार सर्जरी भी हुई थी, जिसका नतीजा पूरी तरह से फेल रहा।