
50 Muslim Families in Rajasthan return to Hinduism on Ram Mandir Bhumi
नई दिल्ली। अयोध्या में राम जन्मभूमि पूजन (Ram janmabhoomi worship in Ayodhya) के बाद राजस्थान के बाड़मेर में 250 मुस्लिम लोगों ने अपना धर्म बदल कर हिंदू हो गए। लगभग 50 से भी अधिक मुस्लिम परिवारों ने एक समारोह पूर्वक हिदू धर्म ग्रहण किया है। रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान (Rajasthan) के बाड़मेर जिले की पायला कला पंचायत समिति के मोतीसरा गांव (Motisara Village of Payala Kala Panchayat Samiti) में रहने वाले 50 मुस्लिम परिवारों ने अपना धर्म बदल लिया। उन्होंने ये फैसला बिना किसी दबाव के लिया है।
इस मामले में हिंदू धर्म अपनाने वाले बुजुर्ग सुभनराम (Subhanram) ने बताया कि वे पिछले कई सालों से यह हिंदू धर्म अपना रहे हैं और हिंदू रीति रिवाज के हिसाब से ही अपनी जिंदगी को जी रहे हैं लेकिन राम जन्मभूमि पूजन के बाद हमने घर पर हवन यज्ञ करके जनेऊ पहन कर परिवार के 250 लोगों ने फिर से हिंदू धर्म में वापसी कर ली है।
सुभनराम ने आगे बताया कि मुगल काल में मुस्लिमों (Muslims) ने हमारे पूर्वजों को डरा धमकाकर मुस्लिम (Muslims) बनाया था लेकिन हम हिंदू धर्म से ताल्लुक रखते थे। मुस्लिम लोग हमसे खुद दूरी रखते थे।
वहीं एक और मुस्लिम से हिंदू बनी हरजीराम (Harjiram) ने बताया कि हमारा परिवार पिछले कई सालों से हिंदू रीति रिवाज़ों का पालन कर रहा था। हम होली से लेकर दीवाली सारे त्योहार मनाते आ रहे हैं। जब राम जन्मभूमि (Ram janmabhoomi) पर राम मंदिर के शिलान्यास हुआ तो हम सभी ने हवन पूजा पाठ का प्रोग्राम रखा एवं हिंदू संस्कृति का पालन करते हुए हमने अपनी स्वेच्छा से वापस घर वापसी की है। हमारे ऊपर कोई दबाव वगैरह नहीं है।
उन्होंने आगे बताया कि संविधान के अनुसार कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म को अपना सकता है। इसमें किसी को कोई आपत्ति भी नहीं, बल्कि पूरे गांव ने इनके इस फैसले का सम्मान किया है। हम राम मंदिर भूमि पूजन (Ram temple land worship) से बेहद खुश है।
Published on:
8 Aug 2020, 6:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.