नई दिल्ली। बुधवार को तिरूचिरापल्ली के जंबुकेस्वरार अकिलेंदेश्वरी मंदिर ( Jambukeswarar Akilandeswari temple ) में मजदूरों को खुदाई के दौरान 504 छोटे और एक बड़े सोने के सिक्कों ( Gold Coin ) का खजाना ( Treasure ) मिला। खुदाई के दौरान मिले सिक्कों का वजन 1,416 ग्राम बताया जा रहा है।