
कुछ ही देर में मरने वाली बहन को दुलारता दिखा भाई, आखिरी बार बोली ये बात.. जिसे जान रो पड़ी दुनिया
नई दिल्ली। अमेरिका के आर्केन्सस से एक बेहद ही भावुक फोटो सामने आई। जिसे एक पिता ने अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर किया था, जिसके बाद ये फोटो काफी तेज़ी से वायरल हो गई। फोटो में एक भाई अपनी बहन को आखिरी बार दुलार रहा है, क्योंकि उसकी छोटी सी बहन कुछ ही देर में मरने वाली है। 4 साल की ऐडी को Diffuse Intrinsic Pontine Glioma (DIPG) नाम का एक दुर्लभ ट्यूमर था जो उसके दिमाग में शुरु हुआ था। ऐडी के भाई का नाम जैकसन है, जो अभी महज़ 6 साल का है।
ऐडी के पिता 29 वर्षीय सूटर ने बताया कि बहन की ज़िंदगी के आखिरी पलों में जैक्सन ने अपनी तरफ से उसे वो सारा प्यार दे दिया, जितना वो दे सकता था। इस दौरान ऐडी अपने भाई का हाथ पकड़े रही। जैक्सन ने आखिरी बार ऐडी के सिर को सहलाया और फिर उसे आई लव यू बोला। सूटर वहीं खड़े इस कीमती लम्हों को देख रहे थे और अपने फोन से एक फोटो क्लिक की, जिसे उन्होंने 2 जून को अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर किया था।
सूटर ने बताया कि इतनी छोटी उम्र में जैक्सन ने अपनी बहन को हमेशा के लिए अलविदा बोला, जो किसी भी पिता, मां, भाई के लिए बेहद ही बुरा है। सूटर ने बताया कि ऐडी, जैक्सन की सिर्फ बहन ही नहीं बल्कि शैतानी में उसकी सच्ची साथी, दोस्त भी थी। सूटर ने बताया कि ऐडी की तबियत काफी तेज़ी से खराब होने लगी थी। जिसके बाद उन्होंने सभी रिश्तेदारों को बुला लिया ताकि वे ऐडी को आखिरी बार अलविदा कह सकें।
ऐडी के बीमारी के बारे में जैक्सन को पहले ही पता चल चुका था। जैक्सन इस बारे में बहुत अच्छे से जानता था कि ऐडी को ट्यूमर है, जिसके बढ़ते रहने की स्थिति में उसकी मौत हो जाएगी। 3 जून की आधी रात करीब 1 बजे ऐडी ने दम तोड़ दिया और जैक्सन के साथ-साथ पिता सूटर और मां चन्द्रा को हमेशा-हमेशा के लिए छोड़ कर चली गई।
Published on:
13 Jun 2018 01:33 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
