नई दिल्ली। खाना खाने के लिए अब रेस्त्रां जाने की जरूरत नहीं पड़ती। महज एक क्लिक करते ही आप इसे घर बैठे मंगवा सकते हैं। ऑनलाइन फूड डिलीवरी (Online food service) सर्विस की इसी सुविधा का लाभ एक सात साल की लड़की ने भी उठाना चाहा। वह घर पर अपनी दादी के साथ लंच करना चाहती थी, लेकिन ऑनलाइन फूड ऑर्डर करना उसके लिए सिर दर्द बन गया। दरअसल उसके घर फूड पार्सल की डिलीवरी करने एक या दो नहीं बल्कि पूरे 42 डिलीवरी ब्वॉयज (Delivery Boys) पहुंच गए। ये देख लड़की समेत उसके आस-पास के लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर घटना की तस्वीरें और वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रही हैं।