बुज़ुर्ग महिला का शव जैसे हालातों में पाया गया, उसे देखने के बाद ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले कोई भयानक कांड किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला के शव पर कपड़े का एक कतरा भी नहीं था। हत्यारे ने बड़ी ही बेरहमी से महिला की हत्या कर चेहरे को ईंट से बुरी तरह से कुचल दिया, ताकि शव की शिनाख्त भी न हो पाए। मामले की जांच में जुटी रणहौला पुलिस ने आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। महिला के परिजनों ने पुलिस को एक फुटेज दिया है, जिसमें वे हत्यारे के होने का दावा कर रहे हैं। फुटेज में एक युवक दिखाई दे रहा है, जिसने ऊपरी बदन पर कोई कपड़ा नहीं है।