1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रिंस हैरी को मिला बर्गर कंपनी से जॉब ऑफर, लोगों ने दिए फनी रिएक्शन

Prince Harry Gets Job Offer : बर्गर कंपनी ने प्रिंस हैरी को लेकर किया ट्वीट कंपनी की अर्जेंटीना ब्रांच से किया गया था ट्वीट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 17 Jan 2020, 2:45 PM IST

Prince Harry Gets Job Offer

Prince Harry Gets Job Offer

नई दिल्ली। शाही खानदान (Royal Family) से अलग होने वाले प्रिंस हैरी इन दिनों खुद के पैरों पर खड़े होना चाहते हैं। इसी के चलते वे काम की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में एक बर्गर कंपनी ने उन्हें अपने यहां नौकरी करने का ऑफर (Job Offer) दे डाला है। ऐसे में सोशल मीडिया पर रातों-रात तहलका मच गया है। लोग इस मसले पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

दूसरी या तीसरी शादी करने पर दूल्हे को मिलेगा बंपर डिस्काउंट, सिर्फ पूरी करनी होगी एक शर्त

राजमहल (Raj Mahal) के ऐशो-आराम को छोड़ परिवार से अलग होने के प्रिंस हैरी के फैसले से हर कोई हैरान है। कुछ लोगों ने हैरी के इस फैसले का समर्थन किया तो कुछ लोगों ने मजाक भी उड़ाया। इस मामले में बर्गर किंग नामक कंपनी भी उतर चुकी है। इन दिनों कंपनी अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में है। कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट (tweet) किया,'यह शाही परिवार पार्ट टाइम जॉब देता है'। यहां शाही परिवार का मतलब बर्गर किंग से है। यह ट्वीट कंपनी की अर्जेंटीना ब्रांच से की गई है।

कंपनी ने ट्वीट में यह भी लिखा, "ड्यूक आप अपनी पहली नौकरी बिना अपने क्राउन को खोए ढूंढ सकते हैं। अगर आप नौकरी तलाश रहे हैं तो हमारे पास आपके लिए एक नया क्राउन है।" इस बारे में लोगों ने खूब चुटकी ली। कुछ लोगों ने लिखा, कंपनी की स्ट्रैटजी बहुत जबरदस्त है, इससे बहुत फायदा होगा। वहीं कुछ लोगों ने लिखा, प्रिस हैरी अब बर्गर बनाकर खिलाएंगे।