बताया जाता है कि ये एंकर एक कन्नड न्यूज चैनल के हैं। ये एंकर चैनल के प्रमुख भी है। इनका नाम श्री रंगनाथ है। वे श्रीराम को सम्मान देने के लिए नंगे पैर खबर पढ़ते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर वायरल होते ही लोगों ने इसकी जमकर सराहना की। कुछ यूजर्स ने लिखा, ये तस्वीर देखकर रामायण की याद आ गई थी। जब वह सीरीयल टेलीकास्ट होता था तो कई लोग टीवी पर कुमकुम लगाकर श्रीराम का तिलक करते थे। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ये हमारे देश की संस्कृति है। जो आस्था में विश्वास करना सिखाती है।