
खुद को सूरमा समझने की कर रहा था गलती, पलख झपकते ही मेट्रो थी सामने और फिर...
नई दिल्ली। जाको राखे साईंया मार सके न कोई। आज जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं, उसे देखकर आपको ये कहावत सही ही लगेगी। ये वीडियो आपको दातों तले अंगुली तक दबाने पर मजबूर कर सकता है और ये भी बताने के लिए काफी है कि खुद को सूरमा समझने की गलती न करें, क्योंकि मौत कहीं भी कैसे भी आ सकती है।
पटरियों पर उतरकर प्लेटफॉर्म चेंज कर रहा था लड़का
दरअसल, बुधवार को राजधानी दिल्ली के शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन पर एक लड़का पटरियों पर उतर गया और ट्रैक पार करने लगा। जैसे ही वह ट्रैक पार करने चला, मेट्रो चल पड़ी। लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से लड़के की जान बच गई। ड्राइवर ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया।
सेकेंड्स में चली जाती लड़के की जान
19 सेेकेंड के इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि लाल शर्ट पहने एक लड़का पटरियों पर उतरकर ट्रैक पार करने लगता है। वह जैसे ही दूसरी पटरी पर पहुंचता है, वहां खड़ी मेट्रो चल पड़ती है। इसके बाद भी लड़का रुकता नहीं है। वह बार बार प्लेटफॉर्म पर चढ़ने की कोशिश करता है, लेकिन चढ़ नहीं पाता है। ड्राइवर तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक देता है, जिससे युवक की जान बच जाती है।
लड़का बोला कि नहीं पता था कैसे चेंज करूं प्लेटफॉर्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़के को पकड़ लिया गया। उसकी पहचान 21 साल के मयूर पटेल के रूप में हुई। पूछताछ में मयूर ने बताया कि उसे नहीं पता था कि दूसरे प्लेटफॉर्म पर कैसे पहुंचा जाए, इसलिए वह पटरियों पर उतरकर दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने की कोशिश कर रहा था।
जुर्माने के साथ दी गई सख्त हिदायत
बता दें, मेट्रो रेल प्रशासन की ओर से मयूर पर जुर्माना लगाया गया। साथ ही आगे से ऐसा नहीं करने की सख्त हिदायत भी दी है।
Published on:
23 May 2018 03:08 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
