27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिजीत बनर्जी और उनकी पत्नी ने भारतीय परिधान में लिया नोबेल पुरस्‍कार, लोगों ने तारीफ में कही ये बात..

अभिजीत बनर्जी और उनकी पत्नी को नोबेल से नवाज़ा गया दोनों को ये पुरस्कार अर्थशास्‍त्र के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Piyush Jayjan

•

Updated: 11 Dec 2019, 3:57 PM IST

nobel-prize-award-ceremony-concert-stockholm-stockholm_b3890558-1bc2-11ea-9a53-e5149fe5d3ed.jpg

Nobel Prize Award Ceremony

नई दिल्ली। अभिजीत बनर्जी (Abhijit Banerjee) को नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) से सम्मानित किए जाने और उनकी पहनी हुई ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही हैं। नोबेल सम्मान लेते वक़्त अभिजीत बनर्जी ने भारतीय पोशाक पहनी हुई थी।

अभिजीत को इस पोशाक में देख सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी तारीफ के पुल बांध दिए। उन्हें धोती में देखकर लोग सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। इस साल अभिजीत बनर्जी और उनकी पत्नी एस्थर डुफलो (Esther Duflo) के अलावा माइकल क्रेमर (Michael Kremer) को अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

इस अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान न सिर्फ बनर्जी बल्कि उनकी डुफलो भी भारतीय रंग में रंगी हुई नज़र आई। स्टॉकहोम के कॉन्सर्ट हॉल में अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान डॉक्टर बनर्जी पारंपरिक बंगाली अंदाज में नज़र आए तो उनकी पत्नी और एस्थर डुफलो भारतीय परिधान साड़ी में दिखीं।

एक कबूतर पकड़ो और एक हजार रुपए का इनाम पाओ

सेरेमनी के दौरान अभिजीत बनर्जी ने क्रीम कुर्ता, सफेद धोती और बंद गले वाला ब्लैक वेस्ट पहना था। वहीं, फ्रेंच अमेरिकन डॉक्टर डुफलो कॉटन-सिल्क नीली साड़ी, लाल ब्लाउज़ और रेड बिंदी में नज़र आई। दोनों पत्नी-पत्नी को इस वेशभूषा में देख लोग झूम उठे।

नोबेल पुरस्कार लेने के बाद अभिजीत बनर्जी से उनकी पोशाक को लेकर सवाल पूछा कि उन्होंने टाई-कोट क्यों नहीं पहना तो बनर्जी ने कहा, "मैं क्यों पहनूं? अगर मुझे फॉर्मल्स पहनने होंगे तो मैं भारतीय फॉर्मल्स पहनूंगा। उनके इस जवाब पर लोग फिदा हो गए।

इतने बड़े मंच पर दोनों पति और पत्नी को देखकर लोगों ने लिखा कि बनर्जी और डुफलो ने भारतीय परिधान पहन कर देश का सम्मान बढ़ाया है। भारत भी उनकी इस उपलब्धि का जश्न मन रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर दोनों की तारीफ के कसीदे पढ़े जा रहे हैं।