आपको बता दें कि हिटलर ने जो गैस चेंबर बनवाए थे उनमें बड़े, बुजुर्ग, बूढ़े, बच्चे सभी को डाल दिया जाता था और गैस की मदद से उन्हें मार दिया जाता था। यह गैस इतनी जहरीली होती थी कि इसकी वजह से मिनटों में ही लोगों की मौत हो जाती थी। लेकिन कई बार ऐसा भी होता था जब लोग इस खतरनाक गैस चेंबर से बच जाते थे। लेकिन इस तरह भी उन लोगों को छोड़ा नहीं जाता था बल्कि उनसे जानवरों की तरह काम लिया जाता था।