10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये है धरती की सबसे महंगी चीज, कीमत जानकर चकरा जाएगा दिमाग

जिस मटेरियल की बात हम कर रहे हैं उसकी रकम का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि आप एक देश तक खरीद सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priya Singh

•

Updated: 12 Jun 2018, 11:00 AM IST

antimatter most expensive material in world

ये है धरती की सबसे महंगी चीज,कीमत जानकर चकरा जाएगा दिमाग

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मूल्यवान चीज क्या है? यह सवाल सबके मन में उठता होगा यह सवाल वैसे थोड़ा कठिन है क्यूंकि प्रकृति की दी हुई हर चीज हमारे लिए मूल्यवान है। इसका जवाब आज हम आपको देते हैं। इसका जवाब है मटेरियल यानि पदार्थ, जी हां! जिस मटेरियल की बात हम कर रहे हैं उसकी रकम का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि आप एक देश तक खरीद सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही मटेरियल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत जानकर आप न केवल दंग रह जाएंगे बल्कि आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। इस मेटल का नाम है एंटीमैटर।

परंपरा के नाम पर यहां मां-बाप बच्चों से करते हैं ऐसा काम, रोकने वालों की नहीं सुनते एक

आपको जाकर हैरानी होगी कि 1 ग्राम एंटीमैटर मटेरियल की कीमत 3,12,500 अरब रुपए मतलब 3125 खरब रुपए से भी अधिक है। नासा की माने तो एंटीमैटर पृथ्वी पर पाए जाने वाला सबसे मंहगा मटेरियल है। इस बेशकीमती एंटीमैटर को बनाने में भी उतना ही खर्चा होता है। जी हां 1 मिलीग्राम एंटीमैटर तैयार करने में लगभग 250 लाख डॉलर का खर्चा आता है। इतना ही नहीं दुनिया की बेहतरीन सुरक्षा व्यवस्था के बीच ही इसे बनाया जाता है।

इस बनाना है बेहद मुश्किल...

नासा के मुताबिक, एंटीमैटर धरती का सबसे महंगा मैटेरियल है। हालांकि इसे बनाना बेहद ही मुश्किल है, इसे लगभग नामुमकिन भी कहा जा सकता है। बेहद कोशिश के बावजूद इसके सिर्फ 309 एटम बनाए जा सके हैं। वैज्ञानिकों ने बताया कि ये थंडरस्टॉर्म क्लाउड्स के ऊपरी लेयर में भी पाया जाता है। इसके 1 ग्राम की कीमत 31 लाख 25 हज़ार करोड़ रुपए है। यह मैटेरियल बेहद खास लोगों के अलावा बेशकीमती एंटीमैटर नामक मैटल आम आदमी की पहुंच से बहुत दूर है। बता दें कि एंटीमैटर का प्रयोग अंतरिक्ष में पृथ्वी से दूसरे ग्रहों पर जाने वाले विमानों में ईंधन के रूप में किया जाता है।