नई दिल्ली:आईपीएल ( IPL ) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरूआत बेशक खराब रही हो, लेकिन अब टीम जीत की पटरी पर लौटती हुई नजर आ रही है। कप्तान विराट कोहली ( Virat Kohli ) की अगुवाई में हाल ही में टीम ने अपना लगातार तीसरा मुकाबला जीता। जहां इस दौरान फैंस का टीम को सपोर्ट मिलता हुआ दिखा, तो वहीं विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma ) भी टीम को सपोर्ट करती हुई नजर आई। इसी बीच सोशल मीडिया ( social media ) पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।