फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक अब चार बच्चों के पिता बन गए हैं। कुछ दिन पहले उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक (Kritika Malik) ने एक बेटे को जन्म दिया था। उनकी पहली पत्नी के पहले से ही एक बेटा है जिसका नाम चिरायू (Chirayu Malik) है। अब उनकी पहली पत्नी पायल मलिक ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। अरमान मलिक (Youtuber Armaan Malik) ने इस गुडन्यूज को फैंस के साथ शेयर किया है।
अरमान मलिक ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हॉस्पिटल से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है। पायल बेड पर लेटी हैं। कृतिका, अरमान और पायल का बड़ा बेटा चिरायु पोज दे रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए अरमान ने गुडन्यूज देते हुए लिखा, 'आखिरकार पायल मां बन गई, गेस करिये?