6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुनियाभर में मशहूर हो रही ये बेबी, एक शहीद की बेटी पर लोग जमकर लुटा रहे हैं प्यार

ये बेबी किसी सेलेब्रिटी की बेटी नहीं ये एक शहीद की बच्ची है जिसके दुनिया में आने से पहले ही उसके पिता ये दुनिया छोड़कर चले गए।
3 min read
Google source verification

image

Priya Singh

Jun 08, 2018

Army unit takes touching photos with martyr fellow soldiers daughter

दुनियाभर में मशहूर हो रही ये बेबी, एक शहीद की बेटी पर लोग जमकर लुटा रहे हैं प्यार

अमेरिका। भारत में तो बॉलीवुड के फेमस कपल के बेटे तैमूर के आए दिन आप मीडिया पर जिक्र सुनते ही होंगे, आज तैमूर ने ये किया, वो किया, आज वो रोए और भी बहुत कुछ खैर करीना कपूर फिलहाल अपने बेटे तैमूर के साथ लंदन छुट्टियां मानाने गई हैं लेकिन तैमूर के बाद आज-कल पॉपुलर बेबीज में एक और बेबी का नाम जुड़ गया है। ये बेबी किसी सेलेब्रिटी की बेटी नहीं ये एक शहीद की बच्ची है जिसके दुनिया में आने से पहले ही उसके पिता ये दुनिया छोड़कर चले गए। महज 4 महीने की इस प्यारी सी बच्ची का नाम क्रिश्चियन है। जो अमेरिका के कैरोलिना में पैदा हुई। बीते कुछ दिनों से इस प्यारी सी बच्ची की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के साथ एक बेहद ही भावुक कहानी जुडी है जिसे सुनकर कोई भी भावुक हो सकता है। ब्रिट हैरिस जब मां बनीं तो उनकी खुशी की ठिकाना नहीं था। लेकिन एक गम इस सब पर भारी पड़ रहा था कि, काश बच्ची के पिता भी अपनी नन्ही बेटी क्रिश्चियन मिशेल हैरिस को देख पाते।

बता दें कि, बच्ची के पिता क्रिस्टोफर हैरिस अमेरिकन आर्मी में थे। जो बच्ची के जन्म के पहले ही शहीद हो गए थे। असल में उस समय क्रिस्टोफर हैरिस की पोस्टिंग अफगानिस्तान में की गई थी। पिछले साल अगस्त में ही उनकी पत्नी ब्रिट ने उन्हें सूचना दी थी कि वो पिता बनने वाले हैं पर उन्हें ये कहां पता था कि वो इस खुशी को अपने पति के साथ जी नहीं पाएंगी। अपने पति को ये खुशखबरी देने के एक हफ्ते बाद ही ब्रिट के पास खबर आई कि उनके पति शहीद हो गए हैं।

ब्रिट ने मीडिया को बताया कि पति को खोने के बाद वो टूट चुकी थीं। उस वक्त उनके जीने की उम्मीद बनी उनके गर्भ में पल रही उनकी बेटी। क्रिस्टोफर के साथियों ने बताया कि क्रिस्टोफर अपने पिता बनने की खबर सुनकर बेहद खुश हुए थे। बेटी के जन्म के बाद ब्रिट चाहती थीं कि उनकी बेटी से पति क्रिस्टोफर के साथी भी मिलें। ब्रिट के इस बुरे समय में उनका साथ पति क्रिस्टोफर के अफगानिस्तान में ड्यूटी के दौरान बने साथियों ने भी बखूबी निभाया। ब्रिट ने एक फोटोशूट करवाया। जिसके लिए उन्होंने पति के सभी साथियों को बुलाया। अपने शहीद साथी क्रिस्टोफर की बेटी से मिलने के लिए बिना कुछ सोचे चले आए। इस फोटोशूट की तस्वीरें जिसने भी देखीं उसकी आंखें नम हो गईं। ये फोटोशूट काफी भावुक कर देने वाला था। ब्रिट चाहती हैं कि क्रिश्चियन के बड़े होने तक उनके पिता के साथी उनके संपर्क में रहे जिससे बच्ची अपने पिता की बहादुरी के बारे में जान सके बता दें कि, अपने शहीद साथी की बेटी से मिलने के बाद उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था ।