17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉल टेम्परिंग: ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर पर लग चुका है ऐसा ही आरोप

ये पहली बार नहीं है जब क्रिकेट की पिच पर टेम्परिंग का गंदा खेल खेला गया है। पहले भी दिग्गज खिलाड़ी बॉल टेम्परिंग मामले में फंस चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Updated: 26 Mar 2018, 1:42 PM IST

sachin tendulkar

नई दिल्ली: बॉल टेम्परिंग के जिन्न के बाहर आने से जेंटलमैन गेम क्रिकेट में भूचाल आया हुआ। पूरी दुनिया में सिर्फ इसी बात की चर्चा हो रही है।ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर केमरन बेनक्राफ्ट और स्टीव स्मिथ ने बॉल के साथ छेड़छाड़ की बात स्वीकार कर ली है, नतीजतन स्मिथ को तीसरे मैच में स्टीव को कप्तानी से हटा दिया गया है।

ये पहली बार नहीं है जब क्रिकेट की पिच पर टेम्परिंग का गंदा खेल खेला गया है। इससे पहले भी कई बार दिग्गज खिलाड़ी बॉल टेम्परिंग मामले में फंसकर आईसीसी का कोपभाजन हो चुके हैं।मैच जीतने के लिए कब-कब खिलाड़ियों ने टेम्परिंग को अपना हथियार बनाया और क्या हुआ उसके बाद आप भी जानिए।

शाहिद आफरीदी

क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा बॉल टेम्परिंग के मामले पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर हैं, लेकिन शाहिद आफरीदी ने जिस तरह से इसे अंजाम दिया।शायद ही वो कभी भुलाया जा सके।आफरीदी ने पर्थ में आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में बॉल को मुंह से चबा लिया था।आफरीदी ने अपनी गलती मानते हुए कहा था कि 'उन्होने अपने खिलाड़ियों की मदद और मैच जीतने के लिए ऐसा किया।मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था ये बस हो गया।दुनिया में कोई भी ऐसी टीम नहीं है जो टेंपरिंग न करती हो, लेकिन मेरा तरीका गलत था मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था और मैं शर्मिंदा हूं' आपको मालूम हो वो मैच ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से जीता था।आफरीदी को ऐसा करने के लिए T-20 के 2 मैचों के लिए बैन कर दिया गया था।

फाफु डु प्लेसिस

दक्षिण अफ्रीका के फाफु डु प्लेसिस भी बॉल टेंपरिंग मामले में फंस चुके हैं।ताजा मामला 2016 का है जब एडीलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए फाफु डु प्लेसिस ने मुंह के मिंट से बॉल की कंडीशन चेंज करने की कोशिश की थी। फाफु डु प्लेसिस को इसके लिए मैच की पूरी फीस जुर्माने के रूप में देनी पड़ी थी।

इसी तरह 2013 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में प्लेसिस ने बॉल को अपने ट्राउजर के जिपर पर रगड़ कर टेंपर किया जिसे बाद अंपायर ने न सिर्फ गेंद बदली बल्कि पाकिस्तान को 5 रन का बोनस दिया था।प्लेसिस को इस मैच के लिए मैच फीस का 50फीसदी जुर्माने के तौर पर देना पड़ा था।

सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर पर भी बॉल टेम्परिंग की गाज गिर चुकी है।2001 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में सचिन पर बॉल टेम्परिंग का आरोप लगा था।इसके लिए मैच रेफरी ने उन पर एक मैच का बैन लगाया गया था, लेकिन सचिन ने बयान में कहा था कि वो गेंद पर लगी घास हटा रहे थे।टीम इंडिया ने आईसीसी को अपना फैसला बदलने के लिए मैच का बॉयकाट करने की धमकी तक दे दी थी।बाद में आईसीसी ने कहा था कि सचिन टेम्परिंग के नहीं बल्कि अंपायर की इजाजत के बिना बॉल साफ करने के दोषी हैं।

वकार यूनुस

पाकिस्तानी खिलड़ी वकार यूनुस टेम्परिंग के चलते सस्पेंड होने वाले पहले खिलाड़ी हैं।2000 में वकार कोे साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में बॉल के साथ छेड़छाड़ का दोषी पाया गया।इसके लिए उन्हें श्रीलंका के साथ होने वाले इंटरनेशनल मैच में बैन कर दिया गया था।

माइकल अथर्टन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए 1994 में माइकल अथर्टन पर पॉकेट की मिट्टी को गेंद पर लगाने का आरोप लगा था।माइकल ने अपने बचाव में कहा था कि उन्होने हाथ सुखाने के लिए मैदान की मिट्टी उठाई थी।माइकल पर 2000 पाउंड का जुर्माना लगाया गया था।