महिलाओं के लिए
गेहूं का आटा, देसी घी, सुपारी, शतावरी, कमरकस, गोंद, लोध्र, लाजवन्ती, जायफल, जावित्री, सौंठ, बूरा, बादाम, खरबूजे की गिरि और मखाना को मिलाकर तैयार जापे के लड्डू प्रसव के बाद महिला को ४० दिनों तक शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए देते हैं। गर्म दूध के साथ एक लड्डू सुबह-शाम लें। जिनका सर्जरी या जटिलता से प्रसव हुआ हो उन्हें सर्जरी के टांके ठीक होने के बाद ही देते हैं।