10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवाशीष और कृति ने गिन लिए जसलीन के टैटू, बॉडी पर एक-दो नहीं बल्कि हैं इतने टैटू

तीन साल से रिलेशनशिप में एक्टिव इस जोड़ी ने देशभर में करोड़ों फैंस बना लिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 27 Sep 2018, 10:23 AM IST

big boss

शिवाशीष और कृति ने गिन लिए जसलीन के टैटू, अनूप जलोटा की बॉडी पर एक-दो नहीं बल्कि हैं इतने टैटू

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के 12वें सीजन में जमकर मौज लूटी जा रही है। सीज़न की सबसे हिट जोड़ी के रूप में भजन गायक अनूप जलोटा और उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू ने पूरे देश के लोगों को अपना दीवाना बनाए हुईं है। फिलहाल बिग बॉस के घर में ऐसा कोई कंटेस्टेंट नज़र नहीं आ रहा है, जो लोकप्रियता के मामले में इस जोड़ी से पंगा ले सके। बिग बॉस शुरू होने से पहले ही अनूप और जसलीन की जोड़ी चर्चा का विषय बन गई थी। शो में आने से पहले बहुत कम ही लोग इस जोड़ी के बारे में जानती थी, लेकिन शो के शुरूआत होते ही सलमान के साथ स्टेज शेयर करते हुए इस जोड़ी ने अपने इरादों को पूरे दुनिया के सामने स्पष्ट कर दिया था।

तीन साल से रिलेशनशिप में एक्टिव इस जोड़ी ने देशभर में करोड़ों फैंस बना लिए हैं। लेकिन बिग बॉस के फैंस को इस जोड़ी से वो मज़ा नहीं मिल पा रहा है, जो पिछले सीज़न में पुनीत और बंदगी की लव कैमिस्ट्री ने दिया था। अनूप और जसलीन का रिलेशन काफी साधारण-सा दिख रहा है। लेकिन हाल ही में जसलीन ने बिग बॉस के घर में कुछ ऐसा कर दिया कि वे अचानक उनके फेम में काफी इज़ाफा हो गया है। जसलीन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अनूप जलोटा की गैर-हाज़िरी में शिवाशीष के साथ घुल-मिल रही हैं। जसलीन, शिवाशीष को अपने बॉडी पर बने सभी टैटू की गिनती करा रही हैं।

दरअसल इस वायरल वीडियो में जसलीन और शिवाशीष के साथ कृति भी नज़र आ रही हैं। कृति ने जसलीन के टैटू पर सवाल करते हुए कहा कि उन्होंने कितने टैटू बनवा रखे हैं। कृति के सवाल पर जसलीन ने जवाब दिया- 13। जसलीन के जवाब के बाद शिवाशीष और कृति उनके टैटू की गिनती करने लगते हैं। लेकिन कुछ टैटू नज़र नहीं आते हैं। जिसके बाद कृति ने मज़ाकिया ढंग में जसलीन से कहा कि, ''तुम खुद दिखा रही हो या अनूप जी से पूछें। '' जिसके बाद जसलीन दोनों को अपने सभी टैटू की गिनती करा देती हैं।