नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया ( social media ) पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इसको लोग जमकर शेयर भी कर रहे हैं। वीडियो पेरू का है, जिसमें एक बच्चा स्ट्रीट लाइट के नीचे पढ़ाई करता हुआ नजर आ रहा है। विक्टर मार्टिन एंग्यूलो नाम के इस बच्चे के घर में बिजली की व्यवस्था न होने के कारण वो स्ट्रीट लाइट के नीचे अपना होमवर्क करने लगा। पुलिस ने जब सड़क पर लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा तो उन्हें लगा कि ये कोई संदिग्ध है, लेकिन जब उन्होंने देखा कि बच्चा पढ़ाई कर रहा है तो उनका दिल पिघल गया।