13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के दो दिन बाद दुल्हन फरार, दूल्हे ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

हिमाचल प्रदेश के मंडी में रहने वाले एक शख्स ने काफी उम्मीदों के साथ दूसरी शादी की थी। उसे क्या पता था कि शादी के दो दिन बाद ही उसे ऐसा झटका लगेगा कि जिसे वह जिंदगीभर नहीं भूल सकेगा।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Oct 05, 2018

omg

शादी के दो दिन बाद दुल्हन फरार, दूल्हे ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के मंडी में रहने वाले एक शख्स ने काफी उम्मीदों के साथ दूसरी शादी की थी। उसे क्या पता था कि शादी के दो दिन बाद ही उसे ऐसा झटका लगेगा कि जिसे वह जिंदगीभर नहीं भूल सकेगा। दो दिन में ही नई दुल्हन ने अपनी असलियत दिखा दी और अपने पति को ऐसा धोखा दिया कि उसके होश उड़ गए।

शादी करवाने वाली महिला से किया संपर्क

दरअसल, बुधवार को बलद्वाड़ा तहसील के समैला गांव का रहने वाला 37 वर्षीय सुरेश कुमार अपनी फरियाद लेकर एसपी मंडी के पास पहुंचा। सुरेश ने बताया कि उसकी पहली शादी टूट चुकी थी। वह काफी लंबे समय से अकेले ही जीवन गुजार रहा था। अपने भाई की जिंदगी में खुशहाली लाने के लिए बहन ने सुरेश की दूसरी शादी करवाने का फैसला लिया। वह लड़की की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसका संपर्क बांस बेचने वाले एक ठेकेदार से हुआ और उसने मंडी की एक महिला का कॉन्टेक्ट नंबर दिया। यह महिला शादियां करवाती है।

शादी के एवज में मांगे 60 हजार रुपए

सुरेश की बहन सुनीता ने महिला से बात की तो उसने शादी के एवज में 60 हजार रुपए की मांग की। महिला ने कहा कि उसकी बहू की रिश्ते में बहन लगने वाली लड़की है। लड़की की उम्र महज 22 साल थी। इसके बाद 24 सितंबर को दोनों की शादी करवा दी गई। 26 सितंबर को शादी करवाने वाली महिला ने दोनों को शॉपिंग के बहाने जाहू बुलाया। यहां पर शॉपिंग के दौरान टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर दुल्हन फरार हो गई।

पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

सुरेश ने बताया कि उसने वह तब हैरान रह गया जब उसकी पत्नी की शादी गांव के दूसरे लड़के से करवाने की तैयारी की जा रही थी। पीड़ित ने एसपी मंडी को आपबीती सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस संदर्भ में बल्द्वाड़ा पुलिस चौकी को मामले की तह तक जाने और तुरंत कार्रवाही के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिसने भी इस मामले में युवक के साथ ठगी की है उसका जल्द ही पर्दाफाश कर दिय जाएगा।