12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टूट कर ट्रेन के ऊपर गिरने वाला था ब्रिज, ड्राइवर ने चलाया ऐसा दिमाग.. बच गई सैकड़ो जानें

सावंत यदि ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक के ज़रिए नहीं रोकते तो पुल का भारी-भरकम हिस्सा ट्रेन पर भी गिर सकता था
2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

Jul 04, 2018

rail

टूट कर ट्रेन के ऊपर गिरने वाला था ब्रिज, ड्राइवर ने चलाया ऐसा दिमाग जिससे बच गई सैकड़ो जानें

मुंबई। मंगलवार को मुंबई में हुए हादसा काफी बड़ा हो सकता था, लेकिन भारतीय रेल के एक बहादुर कर्मचारी ने इस अनहोनी को होने से बचा लिया। रेलवे के लिए 27 साल से ट्रेन चालक के रूप में काम कर रहे चंद्रशेखर सावंत की सूझबूझ और अनुभव ने मंगलवार को एक बड़ा अमंगल होने से बचा लिया। हादसे के बाद सावंत ने बताया कि वे मंगलवार को भी सामान्य दिनों की तरह लोकल ट्रेन को ऑपरेट कर रहे थे। सावंत ने बताया कि जैसे ही वे ट्रेन लेकर अंधेरी से आगे निकले, उन्होंने देखा कि एक ब्रिज टूट कर गिर रहा है। ऐसा खतरनाक नज़ारा देखने के बाद सावंत ने बड़ी ही सूझबूझ और सावधानी से ट्रेन का इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। जिस जगह पर पुल टूट कर गिरा था, ट्रेन वहां से करीब 60 मीटर पहले ही रुक गई थी।

अपनी ट्रेन रोकने के बाद सावंत ने तुरंत कंट्रोल रूम में बात करके पुल टूटने की सूचना दी। जिससे उस रास्ते से होकर गुजरने वाली अन्य ट्रेनों को भी रोक दिया गया। सावंत की सूझबूझ और बहादुरी से खुश हुए रेलमंत्री ने उनके लिए 5 लाख रुपये के इनाम की घोषणा भी कर दी है। सावंत यदि ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक के ज़रिए नहीं रोकते तो पुल का भारी-भरकम हिस्सा ट्रेन पर भी गिर सकता था, जिससे कई लोगों की जान भी जा सकती थी। बता दें कि इस पूरे हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे में पुल गिरने की वजह से रेलवे की इलेक्ट्रिक लाइन को नुकसान पहुंचा था, जिसकी वजह से कई ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। रेलवे ने बताया कि हादसे के बाद कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था। तो वहीं लोकल ट्रेन की सेवाएं कई घंटे तक बाधित रहीं। गौरतलब है कि साल 2017 के 29 सितंबर को भी मुंबई के एल्फिंस्टन रोड स्थित एक फुटओवर ब्रिज गिर गया था, जिसमें 23 लोग मारे गए थे।