नई दिल्ली। सांप के काटने से मौत हो जाना एक एक्सीडेंट है लेकिन क्या हो जब कोई जानबूझकर मौत को ऑनलाइन ऑर्डर करे तो जाहिर सी बात है वो खुद ही अपनी मौत का जिम्मेदार होगा। ऐसा ही कुछ हुआ चीन में जहां एक लड़की की सांप द्वारा के काटने से मौत हो गई। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस ने सांप को ऑनलाइन ऑर्डर किया था वो भी वाइन यानी शराब बनाने के लिए। जानकारी के लिए बता दें कि, इस महिला ने पारंपरिक सांप द्वारा तैयार की जाने वाली शराब को बनाने के लिए एक सांप को ऑनलाइन ऑर्डर किया। घटना उत्तरी जिले शांशी की है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 21 वर्षीय महिला की करैत सांप के काटे जाने के 8 दिन बाद मंगलवार को मौत हो गई।