ज़िला कलेक्टर के ऑफ़िस में चार एसी लगे थे जिन्हे उमरिया, पाली, मानपुर और चंदिया के केंद्रों में लगाया गया है। जिले के कलेक्टर ने लोगों से भी अपील की है कि वे जरूरत में फंसे हुए लोगों की मदद करें। ज़िला कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी का कहना था कि इन केंद्रों पर काफी गर्मी थी जिसकी वजह से छोटे बच्चे काफी ज्यादा परेशान थे इसलिए उन्होने अपने कार्यालय और मीटिंग हॉल में लगे एसी निकालकर यहां लगवाए हैं।