नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( coronavirus ) दुनियाभर में बढ़ी तेजी के साथ फैल रहा है। कोरोना वायरस के आम लक्षणों में सर्दी, खांसी, बुखार,सांस और गले में खराश जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इन लक्षणों के अलावा सांस लेने और बोलने से भी ये वायरस फैल सकता है।