24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्लफ्रेंड से मिलने क्वारंटाइन तोड़ भागा कोरोना संदिग्ध युवक, पुलिस ने दबोचा

Boyfriend Escapes from quarantine : मामला तमिलनाडू के मदुरै का है, भागने वाले शख्स की उम्र 24 साल है युवक के मुताबिक लड़की के घरवाले उनके रिश्ते से खुश नहीं थे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Soma Roy

•

Updated: 28 Mar 2020, 6:01 PM IST

boyfriend1.jpg

Boyfriend Escapes from quarantine

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने भले ही पूरी दुनिया में अपना कहर बरपा रखा हो, लेकिन दो दिलों के बीच दूरियां लाना शायद मुमकिन नहीं है। तभी तो एक ब्वॉयफ्रेंड अपनी प्रेेमिका से मिलने के लिए क्वारंटाइन तोड़कर भाग निकला। हैरानी की बात यह है कि लड़का कोरोना संदिग्ध है। ऐसे में उससे मिलने की सजा उसकी गर्लफ्रेंड को भी चुकानी पड़ी।

मामला तमिलानडु के मदुरै जिले का है। यहां रहने वलाा 24 साल का एक युवक क्वारंटाइन से फरार हो गया। वह हाल ही में दुबई से लौटा था और संदिग्ध पाए जाने के बाद उसे क्वारंटाइन में रखा गया था। मगर प्रेमिका से मिलने की बेचैनी उसे इस कदर हुई कि वो बिना कुछ परवाह किए एक दिन अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। हालांकि युवक को शिवगंगा जिले में पुलिस ने पकड़ लिया है।

युवक का कहना है कि लड़की के माता-पिता उनके रिश्ते के खिलाफ थे और वे उसकी शादी कहीं और करने वाले थे। इसलिए वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए भाग गया था। पुलिस ने युवक को क्वारंटाइन के दौरान भागने और दूसरों में वायरस फैलाने की के आरोप में उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही लड़के से मिलने के बाद उसकी प्रेमिका को भी डॉक्टरों ने अलग रखा है।