बताया जाता है कि चंडीगढ़ के मोहाली (Mohali) में एसएसपी कोठी के पास डिवाइडिंग रोड पर एक शख्स को 500 , 100 और 50 के नोट सड़क़ पर बिखरे हुए मिले। व्यक्ति का नाम लखन पाल है। वह मटौर गांव का रहने वाला है। वह सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। वह सुबह करीब 7 बजे ड्यूटी के लिए जा रहा था तभी उसे सड़क पर कई सारे नोट पड़े दिखे। उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में फोन घुमाया, लेकिन बात नहीं हो सकी।