29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना: मस्जिद की छत पर चल रही थी शादी की पार्टी, पुलिस ने दूल्हे को पकड़ भेज दिया जेल

मस्जिद की छत पर हो रही थी Marriage Party पुलिस ने छापा मार दूल्हे को कर लिया गिरफ्तार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vivhav Shukla

•

Updated: 25 Mar 2020, 10:21 PM IST

corona_22.jpg

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। हजारों लोग मारे जा चुके हैं। लाखों लोग इस वायरस के संक्रमण से ग्रसित हैं। भारत में भी कोरोना ने हाए तोबा मचा दी है। जिसके चलते सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए पूरे देश को अगले 21 दिन के लिए लॉकडाउन कर दिया है।

कोरोना: Army के जवान ने बनाई गजब की सैनिटाइजिंग मशीन, बिना छुए हाथ हो जाएगा साफ

वहीं पाकिस्तान में भी कोरोना संक्रमण Coronavirus) के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। मंगलवार को संक्रमण के पांच मामले सामने आए। यहां के लोग सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के उल्लंघन अनोखे तरीके से कर रहे हैं।

हाल ही में ऐसा ही एक मामला पंजाब प्रांत के सियालकोट से आया है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए सरकार ने सार्वजनिक आयोजनों पर रोक लगाई हुई है। लोगों को एक साथ इकट्ठा होने नहीं दिया जा रहा। लेकिन इतनी कड़ी पाबंदी होने के बाद भी एक शक्स ने शादी का आयोजन रख दिया। कमाल की बात ये है कि उसने ये आयोजन मस्जिद की छत पर रखा था।

कोरोना: PM मोदी 8 बजे रात को ही क्यों करते हैं देश को संबोधित? जानें क्या है इसका राज़

शख्स का नाम अजीम नवाज (azim navaz) बताया जा रहा है। खबरों के अनुसार अजीम मस्जिद की छत पर छिपकर अपने वलीमे के आयोजन रखा था। लेकिन इस आयोजन में उम्माद से ज्यादा लोग इकट्ठा हो गए और बात पुलिस तक पहुंच गई। सूचना पुलिस तक पहुंचते ही फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गईं और अजीम नवाज और पार्टी में आए कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया।