
नई दिल्ली: महाराष्ट्र में ठाकरे परिवार की सरकार बन चुकी है। उद्धव ठाकरे ( udhav thackeray ) राज्य के सीएम बन चुके हैं। भले ही लोग कह रहे हों कि उद्धव सरकार बनाने के लिए काग्रेंस और एनसीपी के आगे झुक गए, लेकिन वो दौर भी था जब शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के जानने वाले और उनके करीबी लोग उनकी सामने विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते थे। लेकिन उनके ही परिवार के एक सदस्य ने उनके खिलाफ बगावत कर दी थी।
ऐसे हुई थी बगावत
कहा जाता है कि उनके बेटे बिंदू माधव ठाकरे ( Bindu Madhav Thackeray ) की बेटी नेहा बाल ठाकरे ने एक मुस्लिम युवक से शादी करने के लिए परिवार से बगावत कर दी थी। नेहा ने परिवार के खिलाफ जाकर उस लड़के से शादी भी कर ली थी। ठाकरे परिवार ने इस मामले पर तत्काल कोई सफाई नहीं दी। इसलिए मामले को कुछ तूल भी नहीं दिया गया। नेहा ठाकरे पेशे से ज्वेलरी डिजाइनर हैं। जब नेहा छोटी थीं तभी उनके पिता बिंदु माधव की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बिंदू के निधन के बाद उनकी पत्नी माधवी बेटी नेहा और बेटे निहार के साथ मातोश्री छोड़कर चली गई थीं। इसके बाद नेहा ठाकरे पहली बार मुस्लिम लड़के से शादी को लेकर ही चर्चा में आई थीं। पाकिस्तान से उनकी शादी की खबर उड़ने के बाद पत्रकारों ने ठाकरे परिवार से मामले की सच्चाई के बारे में पूछा। इस पर बताया गया कि नेहा की शादी किसी मुस्लिम से नहीं, बल्कि एक गुजराती लड़के से हुई है। शादी में बाल ठाकरे समेत परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या नेहा के पति डॉ. मनन ठक्कर धर्म परिवर्तन कर हिंदू बने हैं, तो ठाकरे परिवार ने इससे साफ इनकार किया था।
पाकिस्तान के कारण आई थी सुर्खियों में
लेखिका सुजाता आनंदन ने बाल ठाकरे पर लिखी किताब 'हिंदू हृदय सम्राट- हाऊ द शिवसेना चेंज्ड मुंबई फॉरएवर' में इस घटना का जिक्र विस्तार से किया है। वह लिखती हैं कि बाल ठाकरे को पाकिस्तान (pakistan) का कट्टर विरोधी माना जाता था। हालांकि, इसी कारण एक बड़ा वर्ग उन्हें मुस्लिम विरोधी भी मानता था। पाकिस्तान में भी उनसे नफरत करने वालों की कमी नहीं थी। उनकी पोती नेहा भी पहली बार पाकिस्तान ( Pakistan ) को लेकर ही सुर्खियों में आई थीं. पाकिस्तान से खबर उड़ी कि बाल ठाकरे की पोती ने परिवार के खिलाफ जाकर एक मुस्लिम लड़के से शादी कर ली है। साथ ही कहा गया कि बाल ठाकरे इससे नाराज होकर पोती की शादी में भी नहीं गए।
Published on:
30 Nov 2019, 10:38 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.