30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहीं थमा कुदरत का कहर, विभाग की चेतावनी.. अब इन जगहों पर होने वाली ज़हरीली बारिश से होगा भयंकर विनाश

विभाग ने ज़हरीली बारिश की संभावना जताई है। जिससे न सिर्फ यहां के लोगों की जान पर खतरा बन गया है, बल्कि प्रशासन की नींद भी खराब हो गई है।
2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

May 22, 2018

hawaii

नहीं थमा कुदरत का कहर, विभाग की चेतावनी.. अब इन जगहों पर होने वाली ज़हरीली बारिश से होगा भयंकर विनाश

नई दिल्ली। पिछले काफी दिनों से चल रहे कुदरत के कहर में कई लोगों की मौत हो गई। इस बार कुदरत ने किसी एक निश्चित जगह पर नहीं बल्कि दुनिया भर के अलग-अलग हिस्सों में जमकर उत्पात मचाया है। जहां पूरे उत्तर भारत में विनाशकारी आंधी-तूफान में कई लोगों की जानें चली गईं तो वहीं अमेरिका के हवाई में ज्वालामुखी ने अपना विकराल रूप दिखाकर लोगों के घर छीन लिए। 8 मई के बाद 20 मई को एक बार फिर से फूटे ज्वालामुखी ने स्थानीय लोगों की मुसीबत बढ़ा दी। ज्वालामुखी से बचने के लिए लोगों को अपना-अपना घर छोड़कर कहीं दूर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ रहा है।

अमेरिका के हवाई में ज्वालामुखी के फूटने के बाद अब ज़हरीली बारिश का खतरा बन गया है। विभाग ने ज़हरीली बारिश की संभावना जताई है। जिससे न सिर्फ यहां के लोगों की जान पर खतरा बन गया है, बल्कि प्रशासन की नींद भी खराब हो गई है। हवाई के मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि हवाई के बादल अब बेहद ही खतरनाक एसिड बादल में तब्दील हो गए हैं। जिससे जल्द ही ज़हरीली बारिश होने की आंशका है। ज़हरीले एसिड बादल को लेज़ के नाम से भी जाना जाता है, जो ज्वालामुखी के लावा और हेज़ से मिलकर बना है।

इतना ही नहीं हवाई के सिविल डिफेंस एजेंसी ने कहा है कि लावा से निकलने वाली ज़हरीली गैस और समुद्र के पानी का भाप मिलकर वातावरण में ज़हरीली हवा भी घोल रहे हैं। ऐसे में यहां सांस लेना भी काफी महंगा साबित होगा। विभाग का कहना है कि हवाई में हालात काफी तेज़ी से खराब होते जा रहे हैं। एक अंग्रेज़ी वेबसाइट के अनुसार हवाई में ज्वालामुखी की वजह से करीब 44 घर पूरी तरह से बर्बाद हो गए। तो वहीं हज़ारों लोगों को अपना-अपना घर छोड़कर किसी सुरक्षित स्थान के लिए प्रस्थान करना पड़ा।