
इंडस्ट्री में टिकने के लिए इस एक्ट्रेस को मिली थी एेसी अजीबोगरीब सलाह, इंटरव्यू में किया चौंकाने वाला खुलासा
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, #Metoo कैंपेंन के चलते दीपिका पादुकोण ने आपबीती शेयर की। उन्होंने बताया कि करियर की शुरुआत के दौरान उन्हें किस तरह की अजब-गजब सलाह मिला करती थीं। दीपिका ये खुलासा अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
इंडस्ट्री में टिकने के लिए मिलती थी एेसी सलाह
दीपिका ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताया कि कैसे फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री के लिए उन्हें अजीब तरह की सलाह मिलती थी। उन्होंने बताया, ''मुझे इंडस्ट्री में टिकने के लिए ब्रेस्ट सर्जरी तक कराने की सलाह दी गई थी, ताकि फिल्मों के ऑफर आ सके।'' लोगों को लगता था कि इससे मैं प्रोड्यूसर्स की नजर में आऊंगी और मुझे फिल्मों में काम मिलना शुरू हो जाएगा। लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। मैंने हमेशा अपने मन की आवाज सुनी और उसी को फॉलो किया।
'मुझे नहीं पता था क्या करना चाहती एक्ट्रेस बन जाउंगी'
दीपिका ने कहा, ''मुझे नहीं लगता था कि मैं माॅडल आैर फिर एक एक्ट्रेस बन जाऊंगी। लेकिन मुझे शुरु से पता था कि मैं क्या करना चाहती हूं। मैंने 17-18 साल की उम्र में ही फैसला कर लिया था। उस उम्र में आप बस अपने सपनों का पीछा करना चाहते हैं और घर से दूर जाना चाहते हैं।''
'आेम शांति आेम' था ड्रीम डेब्यू
दीपिका ने साल 2006 में कन्नड़ फिल्म से करियर की शुरुआत की। इसके बाद साल 2007 में फिल्म 'ओम शांति ओम' में शांति बनकर बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में वह शाहरुख खान के साथ नजर आई। इसके बाद लव आज कल, कॉकटेल, ये जवानी है दीवानी, चेन्नई एक्सप्रेस, पीकू, तमाशा जैसी फिल्मों ने उन्हें टॉप एक्ट्रेसेज में शामिल कर दिया। अपने डेब्यू के बारे में बताते हुए दीपिका ने कहा कि वो एक ड्रीम डेब्यू था। बेहतरीन कास्ट, अच्छा म्यूजिक और सबसे बड़ी बात थी कि उसमें शाहरुख खान थे।
Published on:
29 Jun 2018 12:16 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
