
होटल में महिला के साथ ज़िला परिषद् सदस्य की अश्लील फोटो वायरल, नेताजी ने सफाई में कही ये बात
नई दिल्ली। अब क्या किया जा सकता है इस सोशल मीडिया का, अगर यहां कोई चीज़ आ जाती है तो उसे आग की रफ्तार से वायरल होने से कोई नहीं रोक सकता। ताज़ा मामला बिहार से आ रहा है, यहां के चैनपुर जिला परिषद सदस्य रामसेवक चौरसिया की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। तस्वीरों में रामसेवक एक परायी महिला के साथ होटल के बंद कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में आप देखेंगे कि रामसेवक ने महिला को अपनी बांहों में भर रखा है।
रामसेवक महिला के कंधे पर हाथ रखे काफी करीबी बनाए हुए हैं। महिला के हाथ में शराब का गिलास है, जिसे वह रामसेवक को पिला रही हैं। परायी महिला के साथ रामसेवक की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रही हैं, जिसकी वजह चैनपुर जिला परिषद का यह सदस्य विवादों में घिर गया है। तस्वीरें इतनी तेज़ी से वायरल हुईं कि ये खुद रामसेवक तक जा पहुंची। अपनी निजी छवि को धूमिल होता देख रामसेवक को मीडिया के सामने आना पड़ा। जहां उन्होंने तस्वीरों को लेकर अपनी सफाई दी।
रामसेवक ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि होटल के कमरे में उनके साथ बैठी महिला उनकी जानने वाली हैं। वायरल तस्वीरों की सत्यता की पुष्टि करते हुए नेता जी ने बताया कि वह महिला कोई उनकी रिश्तेदार हैं। रामसेवक के इस जवाब से साफ ज़ाहिर होता है कि वह खुद का बचाव करने के लिए फिज़ूल की बातें कर रहे हैं। छवि पर उछल रहे कीचड़ को हटाने की नाकाम कोशिश करते हुए रामसेवक ने बताया कि जिस महिला के साथ वह होटल के कमरे में रुके हुए थे, वह रिश्ते में रामगढ़ ज़िला परिषद और सपा नेता पप्पू सिंह उर्फ प्रमोद की सिस्टर-इन-लॉ है। रामसेवक ने बताया कि महिला होटल के कमरे में उन्हें खाना खिला रही थी।
Published on:
13 Nov 2018, 12:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.