
'तमंचे पे डिस्को' गाने को दोबारा चलाने की मांग पर भन्नाया डीजे, डिमांड करने वाले दो लड़कों को मार दी गोली
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पालम इलाके से बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बीते रविवार की रात यहां एक पार्टी के दौरान धूंआधार फायरिंग कर दो लोगों को लहू-लुहान कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक दोनों पीड़ित डांस कर रहे थे और डीजे ऑपरेटर से 'तमंचे पे डिस्को' गाने का दोबारा चलाने के लिए कह रहे थे। गाने की डिमांड कर रहे शैंकी भारद्वाज (23) और तुषार भारद्वाज (16) की फरमाइश पर डीजे ऑपरेटर ने दोनों को गोली मार दी।
शैंकी और तुषार दोनों भाई हैं, जिन्हें गाने की फरमाइश करना इस कदर भारी पड़ गया कि उनकी जान पर बन आई। बीते रविवार रात 10.30 बजे दिल्ली के दक्षिणी-पश्चिमी इलाके में स्थित पालम में हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो शैंकी और तुषार खून में लथपथ मिले। जिसके बाद बिना कोई देरी किए दोनों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। संगीन अपराध के मामले में पुलिस ने डीजे ऑपरेटर सहित कुल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की जांच में शामिल एक पुलिस कर्मी ने बताया कि गाने को रिपीट करने की मांग पर डीजे की शैंकी और तुषार से कहासुनी हो गई। जिसके बाद डीजे ने अपने एम्प्लॉयर संजय शर्मा और आशीष शर्मा को पूरे मामले की जानकारी दी। एम्प्लॉयर से बात करने के कुछ ही देर बाद डीजे ने शैंकी और तुषार को गोली मार दी थी। दोनों भाइयों को गोली मारने के बाद आरोपी डीजे मौके से फरार हो गया। स्थानीय डिप्टी पुलिस कमिश्नर देवेंद्र आर्या ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस को शैंकी और तुषार खून में लथपथ मिले थे, जिसके बाद दोनों को द्वारका के अस्पताल में एडमिट कराया गया था।
दोनों भाइयों को इलाज अभी भी जारी है, राहत की बात ये है कि दोनों भाई खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। वारदात के अगले दिन पुलिस ने आरोपियों की तलाश में रेड मारकर डीजे अक्षय के एम्प्लॉयर संजय शर्मा और उसके भाई आशीष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
Published on:
04 Dec 2018 12:02 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
