1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला के कान से निकली जहरीली मकड़ी, काटने पर जा सकती थी जान

venomous spider : कनास शहर का है मामला, कान ने निकाली गई भूरे रंग की मकड़ी महिला को डर की वजह से बिना ईअर प्लग लगाए नहीं आती है नींद
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Soma Roy

•

Updated: 24 Aug 2019, 11:41 AM IST

spider.png

नई दिल्ली। एक महिला रोजाना की तरह अपना काम कर रही थी, तभी अचानक उसे अपने कान से पानी की आवाजे सुनाई देने लगी। काफी कोशिशों के बावजूद समस्या दूर न होने पर महिला डॉक्टर के पास गई। वहां कान की जांच होते ही चिकित्सकों के होश उड़ गए। उन्हें महिला के कान में भूरे रंग की जहरीली मकड़ी मिली।

मामला कनास शहर का है। यहां के मिसौरी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बताया कि सूसी टॉरेस नाम की एक महिला है। जिसके कान से भूरे रंग की जहरीली मकड़ी निकाली गई है। हैरानी की बात यह है कि मकड़ी महिला के कान में जिंदा अवस्था में थी। पहले उसके पैर निकाले गए उसके बाद बाकी का हिस्सा।

डॉक्टरों ने महिला का डर दूर करने के लिए उससे कहा कि मकड़ी मर गई है। इससे महिला शांत अवस्था में थी। जहरीली मकड़ी के कान से निकल जाने के बावजूद महिला के मन में डर बैठ गया है। अब वो बिना ईअर प्लग लगाए नहीं सोती है। मालूम हो कि भूरे रंग की मकड़ी बहुत जहरीली होती है। इसके काटने से व्यक्ति की जान भी जा सकती है।