इस दुनिया में स्टंट के दीवानों की कोई कमी नहीं है। दुनियाभर में ऐसे कई लोग हैं जिन्हें स्टंट करना बेहद ही पसंद होता है। लोग अलग-अलग तरह के स्टंट करते हैं। कई लोग अपनी कार पर स्टंट करना पसंद करते हैं। यूँ तो स्टंट करना काफी खतरनाक होता है और ज़रा सी गलती काफी भारी पड़ जाती है। पर कुछ लोग ऐसे स्टंट भी कर देते हैं जो इतने अविश्वसनीय होते हैं कि देखने वालों को अपनी आँखों पर भरोसा नहीं होता। सोशल मीडिया के इस दौर में इस तरह के वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। इसी तरह के वीडियो में एक कार ड्राइवर ने एक एशिया स्टंट किया कि देखने वाला भी हैरान रह जाता है।