8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता ने प्लेट में रखी थी खतरनाक चीज, नाश्ता समझकर खा गया 8 साल का बेटा, फिर हुआ ये

अमेरिका के इंडियाना में एक 8 साल के बच्चे की ड्रग ओवरडोज से मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, लड़के ने नाश्ता समझकर खतरनाक मात्रा से 180 गुना ज्यादा नशीला पदार्थ खा लिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 7 Aug 2018, 4:11 PM IST

omg

पिता ने प्लेट में रखी थी खतरनाक चीज, नाश्ता समझकर खा गया 8 साल का बेटा, फिर हुआ ये

नई दिल्ली: एक छोटी सी लापरवाही बड़ी मुसीबत बन जाती है। कभी—कभी तो ये लापरवाही आपको मौत के मुंह में भी ठकेल देती है। आपकी एक गलती का खामियाजा सिर्फ आपको ही नहीं बल्कि आपके बच्चों और घरवालों को भी भुगतना पड़ता है। ताजा मामला अमेरिका के इंडियाना का है। यहां एक पिता की गलती का खामियाजा उसके आठ साल के मासूम को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा।

नाश्ता समझकर खा लिया प्लेट में रखा नशीला पदार्थ


अमेरिका के इंडियाना में एक 8 साल के बच्चे की ड्रग ओवरडोज से मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, लड़के ने नाश्ता समझकर खतरनाक मात्रा से 180 गुना ज्यादा नशीला पदार्थ खा लिया था। इसके बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी।

ड्रग्स खाते ही मौके पर ही हो गई बच्चे की मौत

जानकारी के मुताबिक, 41 साल के गिल्बर्ट कोलमैन ने अपने घर में खाने की प्लेट पर ड्रग्स भर कर रखे थे। उसके बेटे ने भूख के चलते गलती से इसे ही खा लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने गिल्बर्ट पर अवैध रूप से ड्रग्स रखने, बेटे की मौत पर लापरवाही बरतने जैसे आरोप तय किए गए हैं। मामले में पुलिस ने लड़के के पिता को गिरफ्तार किया है।

ड्रग्स की बात पता चलते ही पिता ने किया एेसा काम


बता दें, गिल्बर्ट को जब इस बात की जानकारी हुई कि उसके बेटे ने ड्रग्स खा लिया है और इसी की वजह से उसकी तबीयत खराब हुई तो उसने पुलिस या एंबुलेंस को बुलाने के बजाय अपने एक दोस्त को फोन किया। पुलिस को मामले की जानकारी न हो इस वजह से गिल्बर्ट ने बेटे कर्टिस को उसकी दादी के घर छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पिता गिल्बर्ट को अरेस्ट कर लिया है। उसपर अवैध रूप से ड्रग्स रखने, बेटे की मौत पर लापरवाही बरतने जैसे गंभीर आरोप तय किए गए हैं।