नई दिल्ली. कोरोना वायरस को लेकर दुनियाभर में डर बढ़ रहा है। अब इस डर की जद में पूरी दुनिया आ गई है। जैसे-जैस इस वायरस के केस दुनिया के अलग-अलग देशों में बढ़ रहे हैं, लोगों के बीच इसे लेकर डर और बेचैनी बढ़ रही है। हालांकि इस बीमारी से प्रभावित दुनिया के ज्यादातर देशों ने अपने यहां लॉकडाउन या कर्फ्यू लगा रखा है। साथ ही लोगों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे पब्लिक प्लेस पर जाते समय मास्क जरूर पहनें। दुनियाभर में मास्क की डिमांड इतनी तेजी से बढ़ रही है कि अमेरिका जैसा देश जहां सर्जिकल मास्क और ग्लव्स की कमी से जूझ रहा है, वहीं हमारे देश में हैंडमेड मास्क पहनने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है, लेकिन देर तक फेस मास्क लगाने की वजह से स्किन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। फेस मास्क लगाने से लगातार चेहरे पर पसीना आता है, रगड़ लगती है और गहरे लाल निशान बन जाते हैं।