टेलर और लड़के (18) की मुलाकात कॉनरेड हाई स्कूल में हुई थी, उस समय वे स्कूल में टीचर थीं। लड़के ने दिंसबर 2017 में टेलर से उनका मोबाइल नंबर मांगा था, जिसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई थी। इतना ही नहीं दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के संपर्क में थे। जानकारी के मुताबिक दोनों एक-दूसरे को फोटोज़ और मैसेज भी भेजते थे। पुलिस ने बताया कि पिछली साल क्रिसमस के आस-पास ही टेलर के घर पर दोनों के बीच पहली बार संबंध स्थापित हुआ था। लड़के ने पुलिस को बताया कि 11 जनवरी तक दोनों के बीच कुल चार बार संबंध स्थापित हुए थे।