साल 1939 में हिटलर ( Adolf Hitler ) ने युद्ध का ऐलान कर दिया, जिसके चलते पेनमुंडे का कारखाना अधूरा ही था। यहां काम करने के लिए पैसों की जरूरत थी, लेकिन हिटलर के ही लड़ाई जीतना सबसे पहले था। उसे पक्का विश्वास था कि लड़ाई जीतने के लिए उसके सैनिक ही काफी हैं न कि कोई मिसाइल या रॉकेट। परिणामस्वरूप मिसाइल बनाने का काम एक दम से धीरे हो गया। हालांकि, वैज्ञानिक वाल्टर डॉर्नबर्गर और वर्नहर वॉन ब्रॉन ने न सिर्फ टीम तैयार की, बल्कि मिसाइल बनाने के काम को जारी रखा। साल 1942 में जर्मनी के रॉकेटर एग्रीगेट 4 (A-4) का सफल परीक्षण किया गया। ये विश्व का पहला लंबी दूरी तर मार करने वाला रॉकेट था।