15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हॉट ऑन वेब
Video: प्लेट से उछलकर बाहर आ गई गरमा-गरम उबली हुई मछली, देखते ही देखते होटल में मचा कोहराम
Play video

Video: प्लेट से उछलकर बाहर आ गई गरमा-गरम उबली हुई मछली, देखते ही देखते होटल में मचा कोहराम

स्टाफ ने मछली को स्टीम करके प्याज के छल्लों, अदरक और सोया सॉस के साथ गरमा-गरम सर्व किया था।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 3 May 2018, 2:39 PM IST

नई दिल्ली। चीन के रेस्टॉरेंट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब टेबल पर आई प्लेट में सजकर आई मछली उछलकर प्लेट से बाहर कूद गई। खाना खाने रेस्टॉरेंट पहुंचा एक समूह ये नज़ारा देख चौंक गया। वो तो भला हो, ग्रुप में से ही कोई शख्स खाने से भरी टेबल का वीडियो बना रहा था, लिहाज़ा ये अजीबो-गरीब वाक्या भी उसके फोन में कैद हो गया। खाने की टेबल पर बैठे दो लोगों ने देखा कि मछली पकने के बाद भी सांसें ले रही है। जबकि स्टाफ ने मछली को स्टीम करके प्याज के छल्लों, अदरक और सोया सॉस के साथ गरमा-गरम सर्व किया था।

प्लेट से बाहर उछलने से पहले मछली की हिलती हुई पूंछ भी कैमरे में कैद हो गई। पूरे मामले को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि मछली ठीक से पकी नहीं होगी, जिसकी वजह से उसके सेल्स और दिमाग के बीच कनेक्शन रहा होगा।