3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्जरी के दौरान महिला के गले से निकली ऐसी भयानक चीज, देखकर कांप जाएगी रुह

दिल दहला देने वाले इस वीडियो को देखकर आपकी रुह कांप जाएगी।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 11 Jan 2019, 6:22 PM IST

shocking video

सर्जरी के दौरान महिला के गले से निकली ऐसी भयानक चीज, देखकर कांप जाएगी रुह

नई दिल्ली: वियतनाम में एक डॉक्टर ने मरीज के ऑपरेशन का बेहद खौफनाक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दिल दहला देने वाले इस वीडियो को देखकर आपकी रुह कांप जाएगी।

गले में कई दिनों से हो रहा था दर्द

वियतनाम में रहने वाली एक 63 साल की महिला को कुछ महीनों से गले में दर्द की शिकायत थी। वो जब डॉक्टर के पास पहुंची तो डॉक्टर ने जांच में पाया कि महिला के गले में ट्यूमर है। आॅपरेशन ही एकमात्र उपाय था ट्यूमर को हटाने का, लेकिन जब आॅपरेशन शुरू किया गया तो गले के अंदर एक काली सी चीज दिखी।

बाहर निकाली 2 इंच की जोंक

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि महिला का ऑपरेशन करते हुए डॉक्टर गले के अंदर झांक रहा था। तभी उसने गले से एक 2 इंच की खून चूसने वाली लीच यानी जोंक निकाली। ये देखकर पास खड़ी नर्स भी कांप उठी। डॉक्टरों का कहना है कि जोंक महिला के गले में करीब 3 महीनों से रह रही होगी। इसी वजह से महिला को गले में ट्यूमर हो गया।