10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा लड़का, लड़की और उसके भाइयों ने पीट-पीटकर.. वजह जानने के बाद उड़ जाएंगे होश

लड़की मूलरूप से रामनगर की रहने वाली है, जो रांची जाने के लिए गुमला बस अड्डे आई हुई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 1 Jul 2018, 3:24 PM IST

gumla

हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा लड़का, लड़की और उसके भाइयों ने पीट-पीटकर.. वजह जानने के बाद उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली। झारखंड के गुमला से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बीते गुरुवार को शाम के करीब 6 बजे शहर में काफी हंगामा हुआ। गुमला बस स्टैंड के पास एक लड़की गुस्से में इस कदर लाल थी कि उसने एक युवक की बुरी तरह से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं गुस्साई लड़की ने फोन कर अपने दो भाइयों को भी बुला लिया और युवक की जमकर धुनाई कराई। दरअसल लड़की ने युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी ने गलत इरादों से उसे धक्का मारा था।

खबरों के मुताबिक लड़की मूलरूप से रामनगर की रहने वाली है, जो रांची जाने के लिए गुमला बस अड्डे आई हुई थी। युवक द्वारा धक्का मारने के बाद लड़की ने पहले तो आरोपी को भला-बुरा बोला और फिर उसकी जमकर पिटाई करने लगी। हालांकि इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि आरोपी ने जान-बूझकर लड़की को धक्का मारा था या वह गलती से धक्का लगा था। घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि आरोपी युवक नशे में था। वह सिर्फ लड़की से माफी मांग रहा था, लेकिन लड़की उसे माफ करने के बजाए पीटती जा रही थी।

वहां मौजूद लोग भी लड़की से युवक को माफ कर छोड़ने की गुहार लगा रहे थे। लेकिन गुस्साई लड़की ने किसी की एक नहीं सुनी। गुमला में हुए इस हाई-वोल्टेज हंगामे के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि लड़की ने एक हाथ से आरोपी का कॉलर पकड़ रखा था और दूसरे हाथ में फोन लिए अपने भाइयों को कॉल कर बुला लिया। लड़की के भाइयों ने आरोपी युवक की जमकर धुनाई कर दी। बताते चलें कि पूरे मामले को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से किसी भी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।