
नई दिल्ली। स्कूल कॉलेज जैसे कई संस्थानों में समय-समय पर संभावित प्राकृतिक आपदाओं और हादसों से बचाव के लिए अभ्यास यानि (मॉक ड्रिल) कराया जाता है लेकिन कोएंबटूर में एक ऐसे ही अभ्यास ने एक लड़की की जान ले ली। बताया जा रहा है मृतक छात्रा अलनदुराई गांव की लोगेश्वरी नागामल कॉलेज ऑफ ऑर्ट्स एंड साइंस से बैचलर ऑफ बिजनेस एडिमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) की पढ़ाई कर रही थी। गौरतलब है कि, एक मीडिया संस्थान को इस मामले से जुड़ा एक वीडियो मिला, जिसके हवाले से रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि लोगेश्वरी दूसरे मंजिल से कूदने को तैयार नहीं दिखाई दे रही थी ऐसे में ट्रेनर के हल्के धक्के से वो नीचे गिर गई। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से बिल्डिंग के नीचे नेट लगाया गया था लेकिन वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि दूसरी मंजिल से गिरती है उसका सिर दूसरी मंजिल की रेलिंग से टकरा जाता है पुलिस मामले की जानकारी मिलने के बाद वह जांच में जुटी गई ट्रेनर को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।